बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश प्रदेश में बढ़ रहे जातीय और धार्मिक तनाव के लिए केंद्र और बीजेपी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम गहलोत ने करौली की घटना के पीछे भी धार्मिक आधार पर गोलबंदी को जिम्मेदार बताया है। सीएम गहलोत ने यूपी में योगी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपकी गवर्नेंस की अप्रोच पर ध्यान जाता नहीं है। केवल पर्सेप्शन पैदा करके राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि अभी यूपी चुनाव में वहां पर बुलडोजर ही चुनाव चिन्ह ही बना लिया गया। फेक एनकाउंटर हुए तो उसे ही इस रूप में बता दिया गया जैसे वहां के सीएम ने बहुत बड़ा एक्शन लिया हो। कानून का राज होगा तभी देश चलेगा। कानून कहता है कि कितना भी बड़ा क्रिमिनल है उसे फांसी दिलवाइए। उसका एक पूरा प्रोसेस है। यह कानून का राज है, कानून का राज स्थपित रहेगा तभी देश चलेगा। वरना दुश्मनी पैदा होगी। मन में कई भाव पैदा होते हैंं। व्यवस्था बिगड़ जाती है। सीएम गहलोत बाड़मेर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।