जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 
 राज्य की गहलोत सरकार ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए बाड़मेर लिग्नाइट कंपनी के पक्ष में जारी जालिया और कपूरड़ी में दिए गए खनन पत्तों को रद्द कर दिया है। खनन उप सचिव नीतू बारूपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कंपनी १५ अप्रैल के बाद उक्त खनन क्षेत्र में खनन नहीं कर पाएगी। दौरान आरएसएमएम को कहा गया है कि वो विकल[इक व्यवस्था होने तक विद्युत् उत्पादन के लिए लिग्नाइट की सप्लाई निर्बाध सुनिश्चित करे। गहलोत सरकार के इस कदम से राज्य को राजस्व में बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।