हरिमोहन चोडॉवत--झालावाड़।
जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सुवास गांव के समीप देर शाम दो कारों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों कारों में आग लग गई, जिसमें एक कार में सवार 4 लोग जिंदा जल गए। वही एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया। दूसरी कार से भी 2 लोगों को बाहर निकाला गया है। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मथनियाँ निवासी लोकेंद्र सिंह व आकांक्षा कार द्वारा अपने गांव लौट रहे थे उसी दौरान सोयत की ओर से सामने से आ रही एक कार से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में आग लग गई । एक कार में डूंगर गांव निवासी 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति को मौजूद ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन 4 लोग जिंदा जल गए। वही दूसरी कार में सवार लोकेंद्र और आकांक्षा को भी ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। तीनों घायलों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के शवों को मोर्चरी भेजा गया है। दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है।

0 टिप्पणियाँ