जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सोमवार को कार्मिक विभाग ने 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार हेमंत गेरा को प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग,रामप्रकाश को संयुक्त सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर जितेंद्र कुमार उपाध्याय को जोधपुर संभागीय आयुक्त के पद पर लगाया है।
वही मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत आईएएस अधिकारी गौरव गोयल को राजस्थान स्टेट सर्विस डिलीवरी वार रूम जयपुर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतिरिक्त चार्ज भी दिया है । वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्य आरएएस अधिकारी अजय असवाल को निदेशक राजस्थान स्टेट सर्विस डिलीवरी वार रूम जयपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया है ।


0 टिप्पणियाँ