जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नई दिल्ली के इंडिया हेबीटेट सेंटर में सोमवार को आवास एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) के 52वें स्थापना दिवस पर केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप एस. पुरी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में विभिन्न अभिनव पहल के लिए राजस्थान के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पुरस्कृत किया ।
पुरी से यह पुरस्कार राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत और वित्त विभाग के निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा ने ग्रहण किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ