झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले मे भी 31 मार्च से जिले भर मे कार्यरत 732 कोविड स्वास्थ्य सहायकों की सेवाएं अचानक से समाप्त कर दी गई। इसके बाद जिले भर के कॉविड स्वास्थ्य सहायकों में रोष फैल गया और दर्जनों कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया तो बाद में सीएम के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उनके 9 माह के बकाया वेतन के भुगतान और सेवाएं जारी रखने की मांग की गई । सारे मामले में जिले में कार्यरत कोरोना स्वास्थ्य सहायकों ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान हथेली पर लेकर सेवाएं दी है। साथ ही चिकित्सा विभाग के वैक्सीनेशन और सर्वे समेत कई कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है व पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दी है। लेकिन उसके बदले में सरकार ने ना तो उन्हें पिछले 9 माह से वेतन दिया और ना ही उनकी सेवाएं आगे बढ़ाई। बल्कि अचानक से उनकी सेवाएं समाप्त करने का फरमान जारी कर दिया। ऐसे में उनके सामने अब अपना परिवार चलाने का संकट आ खड़ा हुआ है। कोरोना स्वास्थ्य सहायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपना बकाया वेतन भुगतान करवाने और सेवाएं नियमित करने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ