हनुमानगढ़ विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ संबंधित लोगों को अधिकाधिक दिलाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 26 विभिन्न योजनाओं को फ्लैगशिप स्कीम घोषित करते हुए इनका हर महीने मुख्य सचिव के द्वारा रिव्यू किया जा रहा है।लिहाजा इन योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने व इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि तहसील से लोग बार-बार कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाएं। ब्लॉक स्तर पर ही लोगों की परिवेदना को सुनकर उनका निस्तारण करें। नहर बंदी को लेकर जिला कलेक्टर ने कहा कि 21 मार्च से 21 मई तक नहर बंदी के दौरान लोगों से पानी के सदुपयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि नहरबंदी के दौरान अगर कहीं कोई पानी चोरी करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी की बारी काटने की कार्रवाई भी करे।बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी उपखंड अधिकारियों को फ्लाइंग के रूप में स्कूलों का समय समय पर निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि एसडीएम समय-समय पर जनसुनवाई करें। उसमें ब्लॉक लेवल ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अगर अनुपस्थित रहते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं को 3 से 5 दिन में निस्तारण करें। साथ ही निस्तारित किए गए प्रकरण में संतुष्टि का स्तर बढ़ाएं। बजट घोषणाओं के अंतर्गत जहां जमीन अलॉट की जानी है अगले 7 दिन के अंदर लैंड अलॉटमेंट के प्रकरण भिजवाए। गेहूं, चना, सरसों इत्यादि की समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि इसको लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इंदिरा रसोई को लेकर निर्देशित किया कि अभी मंडी में फसल आने के दौरान किसानों को इसका फायदा मिले। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में इमरजेंसी सेवाएं लगातार चलती रहे इसको लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। सभी बीसीएमओ इसको लेकर डॉक्टर्स के साथ रिव्यू करें।फसल कटाई का समय होने के चलते फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड़ पर रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा एडीएम प्रतिभा देवठिया, सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा, एडिशनल एसपी जस्सा राम बोस समेत सभी विभगों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ