सवाईमाधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला निजी यात्रा पर सवाई माधोपुर में है। इस दौरान बीड़ी कल्ला विधायक दानिश अबरार के आग्रह पर बीती रात रणथंभौर रोड स्थित विधायक के आवास पर पहुँचे। जहाँ विधायक दानिश अबरार ने बीड़ी कल्ला का स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला ने विधायक आवास पर काँग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी एंव संघठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान बीड़ी कल्ला ने कांग्रेस पदाधिकारियों एंव कार्यक्रताओं को कांग्रेस सरकार संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में आमजन को बताने ओर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा आमजन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन जनकल्याण कारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता लोगो के पास जाये और लोगो को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि गरीब तबके के लोगो का भी निशुल्क उपचार हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एंव जांच योजना का दायरा बढ़ाने ,मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में 10 लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क करवाने सहित कार्यकर्ताओ को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में आमजन को बताने की अपील की।

0 टिप्पणियाँ