झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी गांव में एक युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि पीड़ित सुरेश निवासी किशनपुरिया ने गत 25 अप्रैल को रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया था कि एक दर्जन व्यक्तियों ने उसके पुत्र कमलेश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने जेताखेड़ी गांव से जेताखेड़ी निवासी सीताराम दांगी, लालचंद दांगी, संजय दांगी, भैरूलाल व दिनेश कुमार निवासी डोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
सीआई राम नारायण ने बताया है कि मृतक आरोपियों की भांजी को परेशान करता था, जिसके चलते आरोपियों ने युवक का अपहरण कर जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

0 टिप्पणियाँ