सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने बताया कि का काँग्रेस द्वारा द्वेषता पूर्ण कार्यवाही कर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल को गिरफ्तार करवाया गया है। उनका कहना था कि दौसा जिले के लालसोट में विगत दिनों प्रसव के दौरान हुई प्रसूता की मौत के बाद महिला चिकित्सक डॉक्टर अर्चना शर्मा के खिलाफ पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने पर महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या कर ली गई। भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस द्वारा उस ही शाम 6 बजे ही महिला चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था और भाजपा प्रदेश मंत्री पीड़ित परिवार की मदद के लिए रात 11 बजे लालसोट पहुंचे थे। महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या करने  के मामले में जितेंद्र गोठवाल को कोई कसूर नही है।सरकार द्वारा जितेंद्र गोठवाल को बेवजह फसाया गया है। भाजपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से जितेंद्र गोठवाल को रिहा करने व महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने एंव मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।