सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को सवाई माधोपुर पहुंचेंगे सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन द्वारा उनके 11:00 बजे पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर उनके भव्य स्वागत किया जा सकेगा ।इसके बाद वे रणथंबोर के होटल टाइग्रेस के लिए रवाना होंगे। बीच रास्ते में 8 जगहो पर उनका स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है ।इसके उपरांत 12:00 बजे होटल टाइग्रेस पहुंचकर व प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 3 चरणों में यह सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें टोंक सवाई माधोपुर भरतपुर दौसा धौलपुर तथा करौली जिले के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबुद्ध जन तथा भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित प्रदेश के कई आला पदाधिकारी भी इस प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे ।संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रबुद्ध जनों को संबोधित करने वाले हैं ।उनके आगमन की जानकारी एवं तैयारियों की जानकारी को लेकर रणथंबोर में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एसटी मोर्चा जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बागड़ी जिला अध्यक्ष भरत लाल मथुरिया मौजूद रहे। जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारियां प्रदान की ।