पाली-मनोज शर्मा।
पाली जिले के प्रभारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को बारवा में जितेन्द्रपाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है अपराधी को सजा दिलाने में कानून के तहत कार्यवाही होगी। प्रभावित परिवार की मदद की जाएगी। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। मंत्री ने महिला परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी दी ओर न्याय दिलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने गांव की सरपंच इन्दु कंवर से मिलकर जानकारी ली ओर गांव में शांति बनाने को कहा। इस मौके पर मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीरसिंह, जोजावर जनप्रतिनिधि एश्वर्या साखला, अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रभानसिंह भाटी, ज्योतिबा फूले संगठन के मोतीलाल सांखला, उपखण्ड अधिकारी स्नेहल नाना, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप विश्नोई सहित जन प्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ