चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाना अंतर्गत सोमवार से शिव कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे एक 3 वर्षीय मासूम और उसकी मां की अपहरण की सूचना मिलने के बाद चंदेरिया थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवा कर तलाश शुरू कर दी है l
जानकारी के अनुसार उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया के शिव शिव कॉलोनी में सवेरे करीब 7:30 बजे घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय बालक कमलेश और उसकी मां आशा का इको गाड़ी में आए कुछ अज्ञात लोगो ने अपहरण कर लिया l इसकी सूचना मिलने पर चंदेरिया थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई और चंदेरिया थाना पुलिस ने कमलेश और आशा की तलाश के लिए टीम में भी रवाना की है,
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस गाड़ी में कमलेश और आशा का अपहरण हुआ था वह गाड़ी में भीलवाड़ा जिले में डिटेन कर ली गई है, वहीं सूत्रों ने बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद को लेकर हुआ है बरहाल इसकी पुष्टि पुलिस के थाने पर लौटने से ही होगी l

0 टिप्पणियाँ