चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
जिला मुख्यालय पर सोमवार को  महिलाओं ने सुहागिनों का प्रमुख पर्व गणगौर हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें सुहागिन महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए गणगौर की पूजा की। नगर परिषद की ओर से गणगौर के अवसर पर विभिन्न उद्यानों में मेले का आयोजन भी किया।
मुख्यालय पर विगत 2 वर्ष कोरोना की भेंट चढ़ गए थे और इस वर्ष अब जबकि कोरोना का संक्रमण लगभग खत्म हो चुका है तो अब तीज त्यौहार भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं l इसी के अंतर्गत सोमवार को सुहागिनों का प्रमुख पर्व गणगौर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l जिसमें सुहागिन महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर इसर पार्वती की पूजा करते हुए अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की, वही युवतियों ने भी अच्छे वर की कामना को लेकर शिव पार्वती की पूजा की और पूजा के पश्चात कथा का श्रवण किया।
वहीं नगर परिषद की ओर से भी शहर के विभिन्न उद्यानों में गणगौर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने गणगौर की सवारी के साथ मेले का आनंद लिया