करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली शहर मे दो अप्रैल नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा (बाईक रैली) के दौरान घटित घटना मे हुई आगजनी से परिसम्पत्तियों एवं सामान के नुकसान होेने पर पीडितो को अशोक गहलोत सरकार ने आर्थिक सहायता मंजूर की है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि करौली शहर में 2 अप्रैल को हुई हिंसा, साम्प्रदायिक दंगो, सामाजिक उपद्रवों एवं आतंकवादी गतिविधियों के दौरान प्रभावित व्यक्तियों एवं परिजनों को ग्रह विभाग राजस्थान जयपुर से प्राप्त स्वीकृति के अनुसरण मे आर्थिक सहायता संबंधी योजना संचालन नियम 2017 के अन्तर्गत 64 पीडितों को 1 करोड 20 लाख 25 हजार रू की आर्थिक सहायता जिला कलक्टर स्वीकृत की है।
घायल हुए 45 पीड़ितों को 1825000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत।
गृह विभाग के शासन उप सचिव मुकेश पारीक ने बताया कि 2 अप्रैल को करौली शहर में घटित घटना में घायल हुए कुल 45 पीड़ितों को 1825000 की आर्थिक सहायता की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान परिसंपत्तियों एवं सामान की नुकसान राशि के संबंध में 69 पीड़ितों को 12355000 की आर्थिक सहायता प्रशानिक वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में शीघ्र भुगतान हेतु प्रशासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
यह था पूरा मामला
आपको बता दें कि करौली में 2 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाली जा रही थी। तभी फूटाकोट चौराहे के पास हटवारा बाजार मे बाइक रैली पर पथराव की घटना हो गई थी। घटना से आक्रोशित लोगो ने कई दुकानों और मकानों को आग के हवाले कर दिया था। पथराव मे 42 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद 20 से अधिक लोगों ने करौली कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने 105 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद करौली शहर मे 15 दिन तक कर्फ्यू लगाया गया था। तो वही अफवाहों के दौर को देखते हुए करौली जिले मे इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई थी। उधर गहलोत सरकार की तरफ से घटना की जांच के लिए गृह विभाग की टीम का गठन भी किया गया था। तो दूसरी तरफ करौली में हुई आगजनी की घटना के बाद सियासी उबाल भी देखने को मिला। करौली शहर में हुई घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लगाई गई है। जो अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी। कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है जो दिनभर बाजारों में नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल करौली जिले में शांति है। और लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आई है।

0 टिप्पणियाँ