श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर के टांटिया हाॅस्पीटल पर फायरिग करने वाला 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी 2022 की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित टाटिया जनरल हास्पीटल पर फायरिग की गई थी। इस फायरिग की घटना के सम्बन्ध मे पुलिस थाना जवाहर नगर श्रीगंगानगर पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान रामविलास बिश्नोई मीरा चौकी पुलिस थाना जवाहरनगर को सुपुर्द किया गया था। प्रकरण में अनुसंधान के दौरान आरोपी मंगेष जांगू व दीपक जाखड़, विशाल पचार, प्रवीण,व अकिंत को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपी अनमोल बिष्नोई, सचिन थापन गोल्डी बराड़,अक्षय डेलू जो फरार चल रहे हैं। जिन पर 5-5 हजार रूपय का ईनाम घोषित किया गया था। प्रकरण में जयसिंह तवंर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , अरविन्द बैरड पुलिस उप अधीक्षक वृत शहर
श्रीगंगानगर, के सुपरविजन मे नरेश निवार्ण थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर के नेतृत्व
मे रामविलास बिष्नाेई उप निरीक्षक, दौलाराम उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी, सुनीलकुमार हैड कानि0, दयाराम कानि0, राजकुमार कानि0 ,संदीप कुमार कानि0, दिनेश कुमार चालक कानिे0 डीएसटी राकेश कुमार व अन्य की गठित टीम द्वारा गोपनीय आसूचना संकलन कर व तकनीकी अनुसंधान से मुकदमा मे वांछित 5000 रूप्ये के ईनामी अपराधी अक्षय डेलू पुत्र रामकुमार उम्र 21 साल निवासी खैरपुर पुलिस थाना बहाववाला अबाेहर जिला फाजिल्का पंजाब काे गिरफ्तार कर इसके कब्जा से एक सिक्सर रिवाल्वर जब्त किया व आरोपी अक्षय डेलू के बताये अनुसार इसके साथी रूपेष कुमार पुत्र सुरेन्द्र
कुमार उम्र 21 साल निवासी शेरेवाला पुलिस थाना बहाववाला जिला फाजिल्का पंजाब काे गिरफ्तार कर इसके कब्जा से एक लाेडेड पिस्ताेल मय 8 जिन्दा कारतुस जब्त किये गये। इनामी अपराधी व साथी का लाेडेड हथियार के साथ श्रीगंगानगर आने के कारण जानने के सम्बध मे गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार शूदा आरोपी रूपेश के खिलाफ पहले भी पंजाब मे आम्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज है। उक्त दोनो शातिर किस्म के अपराधी है जो अन्य वारदात की फिराक मे श्रीगगानगर मे आये है। अक्षय डेलू व रूपेश पारिवारिक कारणो से पंजाब के शेरेवाला व खैरपुर में हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी मे थे। उक्त कायर्वाही करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जावेगा।

0 टिप्पणियाँ