हनुमानगढ़ - विश्वाश कुमार
पंजाब के अबोहर मे मलोट मार्ग पर मोदी पेट्रोल पंप के निकट आज मंगलवार एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला टैंकर कुछ दूरी पर जाकर रूक गया,जबकि पुलिस उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल तीनों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ (राजस्थान) निवासी मां और बेटा पूजा और नवीन अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर मलोट रोड से जा रहे थे। जब वह मोदी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे एक डीजल टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस दौरान तीनों के सिर व शरीर में अंदरूनी चोटें होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नरसेवा नारायण सेवा समिति की टीम द्वारा हादसे में मृत तीनों के शवों को अबोहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ