अजमेर।
पूर्व
पीसीसी चीफ सचिन पायलट
ने कहा कहा कि
आने वाले दिनों में
रिक्त पदों पर शीघ्र
नियुक्तियां की जाएंगी। कांग्रेस
पार्टी एकजुट होकर राजस्थान में
एक बार फिर अपनी
सरकार बनाएगी। शुक्रवार को जोधपुर जाते
समय अजमेर में पायलट ने
कहा कि जो नियुक्तियां
सरकार कर रही हैं।
उसमें बेहतर करने का प्रयास
किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जो कदम
उठाए हैं। सही दिशा
में सही कदम उठाए
जा रहे हैं। आने
वाले दिनों में वर्ष
2023 का चुनाव जीतेंगे। पायलट ने कहा कि15
अप्रैल तक पार्टी का
सदस्यता अभियान चल रहा है,
फिर ब्लॉक, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर
पर चुनाव होंगे। फिर नियुक्तियां होंगी
और जहां भी जो
पद खाली है, उन्हें
भरा जाएगा।
पायलट
ने कहा कि इसे
लेकर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा द्वारा अलग-अलग जिलों
में दौरा भी किया
जा रहा है। उन्होंने
कहा कि संगठन का
ढांचा तैयार है। आने वाले
दिनों में सब चुनौतियों
का सामना करने के लिए
कांग्रेस तैयार है।
पायलट
ने करौली में हुई घटना
पर कहा कि राजस्थान
या देश का कोई
भी हिस्सा हो, जहां भी
कोई हिंसा होती है, या
कोई भी व्यक्ति कानून
को अपने हाथ में
लेता है। उसकी निष्पक्ष
जांच होने के साथ
कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने
कहा कि यह देश
तब आगे बढ़ेगा, जब
अमन चैन शांति बनी
रहे। अगर कोई ऐसा
व्यक्ति या संगठन है,
जिसने अशांति फैलाने की कोशिश की
हो, उस पर सख्त
कार्रवाई होनी चाहिए। पायलट
ने कहा करौली हमारा
शांतिप्रिय जिला है। इस
तरह की घटना होना
दुखद है। इस घटना
में जो भी दोषी
हो उस पर सख्त
कार्रवाई होनी चाहिए। इसे
राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना
चाहिए।
सचिन
पायलट ने कहा कि
प्रहार तो हमें महंगाई
पर करना चाहिए। प्रहार
हमें करना चाहिए ऐसी
हिंसा करने वाले लोगों
पर। उस सोच के
ऊपर प्रहार करना चाहिए। उन्होंने
कहा कि हम हर
कीमत चुकाने को तैयार हैं।
समाज और देश को
एकजुट रखने के लिए।
पायलट
ने आरोप लगाया कि
महंगाई को रोकने के
लिए दुर्भाग्यवश केन्द्र सरकार ने कोई पहल
नहीं की। जो राज्यों
का हिस्सा था उसे भी
देने में केन्द्र सरकार
ने कमी की है।
उन्होंने कहा कि महंगाई
से गरीब ,मध्यम वर्ग और किसान
की कमर टूट रही
है। हर प्रकार का
काम किया है। पायलट
ने कहा कि केन्द्र
सरकार ने पहले काले
कानून बनाए। फिर उन्हें वापिस
लिया। जीएसटी लगाया और आर्थिक मंदी
के बीच देश की
संपत्ति को निजीकरण किया
जा रहा है। देश
की संपत्ति को बेचा जा
रहा है। जो गलत
है।
उन्होंने
कहा कि आर्थिक दृष्टिकोण
से केन्द्र सरकार पूर्ण रूप से फेल
हो चुकी है। महंगाई
को रोकने के लिए महंगाई
का नाम नहीं लेती।
उन्होंने कहा कि उन्हें
खेद है कि संसद
का सत्र खत्म हो
गया। भाजपा के किसी भी
नेता ने महंगाई को
लेकर बात नहीं की।
इससे साफ जाहिर होता
है कि उन्हें देश
की परवाह नहीं है। उन्होंने
कहा कि कांग्रेस पार्टी
इन सभी मुद्दों को
लेकर मोर्चा खोले हुए हैं।
इस मुद्दे को लेकर देश
प्रदेश में कांग्रेस आगे
जाएगी। सरकार पर दबाव बनाया
जाएगा कि महंगाई को
कम करने के लिए
कदम उठाया जाए।


0 टिप्पणियाँ