चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमला बोलते बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता प्रदेश की खुशहाली नहीं बल्कि अपनी कुर्सी के साथ राज बचाना है l
राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया प्रवास के दौरान चित्तौड़गढ़ पहुचे l जहां पर मीडिया से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल धरातल पर है, गैंगवॉर लगातार बढ़ रहे हैं, वही प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री सिर्फ अपना राज बचाने में लग रहे हैं प्रदेश की जनता की उन्हें कोई चिंता नहीं है, वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत जो कि गृहमंत्री भी है उन्हें प्रदेश में होने वाली घटना मिनट टू मिनट जानकारी होना आवश्यक है, उन्होंने प्रदेश में घटित हुई कामा,आनंदपुरी और करोली की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा इन सभी घटनाओं को रोका जा सकता था, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ने गृहमंत्री का धर्म नहीं निभाया और जब हल्ला हुआ तो वहां के एसपी और थानेदार पर गाज गिराते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया जो कि सिर्फ छींटे देने का काम किया l वही चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू विधानसभा क्षेत्र मैं लगातार हो रही घटनाओं के बारे में उन्होंने स्थानीय विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा जो पुलिस के अधिकारियों के साथ गाली गलौज करने का रिकॉर्ड बनाता है और दादागिरी करते हुए वसुलिया भी करता है, वहीं पूरे बेगू विधानसभा क्षेत्र में गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिसमें स्थानीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में बिगड़ती कानून व्यवस्था और कांग्रेस विधायकों के कारनामो पर पर्दा डालना मुख्यमंत्री की मजबूरी है क्योंकि उनकी सरकार अल्पमत की सरकार है और हर एमएलए को साथ रखना उनकी मजबूरी है, इसलिए बेगू विधायक सहित कई अन्य विधायकों के खिलाफ वह चाह कर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं, वही करौली की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की विफलता को दर्शाती है यह घटना साफतौर पर गृहमंत्री की असफलता साबित करती है, उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का गृहमंत्री स्वयं मुख्यमंत्री हो, जिसके बारे में सीएलजी की बैठक में पहले ही इस घटना का चैलेंज मिल गया था फिर भी इस घटना को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया l उन्होंने कहा कि वहाँ पत्थरबाजी की घटना के लिए पूरी तैयारी की गई थी जिसके लिए पुलिस के अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं
इससे पहले पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के सर्किट हाउस पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गौतम दक,आई एम सेठिया, सागर सोनी, हर्षवर्धन सिंह रुद, लोकेश त्रिपाठी, रश्मि सक्सेना, नवीन पटवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों ने उनका ऊपरना ओढ़ा कर स्वागत
किया

0 टिप्पणियाँ