हरिमोहन चोडॉवत--झालावाड़ 
झालावाड़ के धनोदा स्थित श्री वल्लभ पिट्टी धागा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक कर्मचारी की कार्य के दौरान अकस्मात मौत हो गयी। मृतक राजेंद्र सिंह फैक्ट्री में लंबे समय से काम कर रहा था। उधर कर्मचारी की मौत के बाद हरियाणा से झालावाड़ पहुंचे मृतक के परिजनों ने राजपूत समाज के लोगो ने जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया और 50 लाख रुपये मुआवजा राशि, मृतक के आश्रित को फैक्ट्री में नौकरी तथा फैक्ट्री के ही एक अधिकारी द्वारा कर्मचारी को पीड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया गया है। 
मामले मे समाज के लोगों ने बताया कि मृतक राजेंद्र सिंह हरियाणा का रहने वाला था और वो झालरापाटन के धानोदी गांव स्थित वल्लभ पित्ती धागा फैक्ट्री मे काम करता था,कल उसकी अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। जिसके बाद से ही उसका शव जिला एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ कि। मृतक के भाई सुनील ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन की प्रताड़ना के चलते मृतक की मौत हुई है और उसके बाद से अब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने ना तो मृतक के शव की और ना ही उसके परिवार की कोई सुध ली। इसके बाद राजपूत समाज मे रोष फैल गया और बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल में जमा हो गए और हंगामा किया ।
  उधर जानकारी मिलने पर डीएसपी नीरज कुमारी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी अस्पताल में पहुंचा और हंगामा शांत करने का प्रयास किया। मामला बिगड़ते देख बाद में फैक्ट्री प्रबंधन के कुछ अधिकारी मौके पर आए जिनको समाज के लोगों ने जमकर खरी खरी खोटी सुनाई। बाद मे काफी देर की जद्दोजहद के बाद फैक्ट्री प्रबंधन मुआवजा राशि देने पर राजी हुआ। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो पाई ।