जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस की डिजिटल मेंबरशिप और संगठन के चुनाव की कसरत ने कांग्रेस के आवासीय प्रशिक्षण शिविरों पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। पीसीसी की ओर से 42 जिलों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाने थे पर फरवरी और मार्च दोनों महीनों में कुल 9 जिलों में ही आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो पाए। शेष बचे जिलों में आवासीय प्रशिक्षण शिविर होंगे या नहीं - यह अब सस्पेंस का विषय है।सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण शिविर ना होने की एक वजह यह भी है कि संगठन चुनाव के चलते प्रदेश में हो रही डिजिटल और ऑफलाइन मेंबरशिप अभियान में पार्टी को उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते इन दिनों सत्ता और संगठन दोनों मिलकर मेंबरशिप अभियान को गति देने में जुटे हुए हैं।पार्टी का भी पूरा फोकस अन्य गतिविधियों को छोड़कर केवल मेंबरशिप अभियान पर लगा हुआ है।

0 टिप्पणियाँ