उदयपुर-भगवान प्रजापत।
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने मंगलवार को शहर की प्रमुख झीलों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर मीणा सुबह ही दौरे पर निकल गए। कलेक्टर के झीलों के किनारे पहुंचने की सूचना के बाद यूआईटी और निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर के साथ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा भी मौजूद रहे। मीणा ने निगम के अधिकारियों से झीलों की सफाई सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि झीलों शहर की जान है। इसलिए यहां पर किसी प्रकार की कोई भी कोताही नहीं बरते अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने पीछोला झील में लगी जेठियों का दौरा किया और वहां से चलने वाली नावों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निजी होटलो के लिए यहां से चलने वाली नावों का संचालन नियमानुसार हो। झीलों को प्रदूषण मुक्त रखना सभी का दायित्व है।

0 टिप्पणियाँ