आज बसेड़ी में भारतीय जनता पार्टी बसेड़ी विधानसभा की बैठक मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा थे ।
         बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के संगठन को मजबूत करने के लिए, हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे , कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं अन्य कार्य योजना को ध्यान में रखते हुए कठोर मेहनत करनी पड़ेगी ।हमारे मंडल अध्यक्षों ने अपनी मंडल कार्यकारिणी के साथ ही साथ शक्ति केंद्र संयोजक की नियुक्ति कर दी है। अब आगे बूथ समितियों को पुनरीक्षित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ संरचना को प्रभावी बनाने के लिए फोटोयुक्त बूथ समितियों का घटन करना होगा, क्योंकि राजस्थान में विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव आने वाले हैं इसी को ध्यान में रखते हुए, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, अगर हमने वास्तविक रूप में पन्ना प्रमुखों की प्रभावी नियुक्ति कर दी, तो आगे आने वाले सभी चुनावों को भारतीय जनता पार्टी विजयश्री प्राप्त करेगी। इसीलिए हम सभी को पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर विशेष ध्यान देना होगा।
      भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक ने कहा कि अगर हमने सही रूप में और प्रभावी लोगों को पन्ना प्रमुख बना दिया तो संगठन तो मजबूत होगा ही साथ ही साथ चुनाव जीतने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम को जिला महामंत्री सुखराम कोली, जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी,जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रशांत सिंह परमार,अजय सिंह परमार ने भी संबोधित किया।
      कार्यक्रम में बसेड़ी मंडल अध्यक्ष भैरव सिंह परमार, मोहन प्रकाश शर्मा, हाकम सिंह, विजेंद्र सिंह, पप्पू तिमासिया,राजवीर सिंह राजावत, रनवीर सिंह गुर्जर,सुरेश शर्मा, जगदीश सिंह, सत्यवीर सिंह चौहान,रनसिहं परमार, हेमंत चोधरी, बिहारी कौशिक, देवेन्द्र कोशिक एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे