सवाईमाधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंचे है। जेपी नड्डा ट्रेन से सवाई माधोपुर पहुँचे। जहाँ भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ,राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा सहित भाजपा के आला नेता मौजूद रहे। वे यहां रणम्भौर रोड़ स्थित होटल टाइग्रेस में जनजाति के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इसके बाद संभाग भरतपुर के जिलों के अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबुद्धजनों तथा भाजपा पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर होटल टाइग्रेस तक आठ जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया गया । इसके बाद वे होटल टाइग्रेस पहुंचे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा होटल टाइग्रेस में आयोजित भाजपा के जनजाति के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भरतपुर संभाग के जिलों के अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबुद्ध जन तथा भाजपा के पदाधिकारी की बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के भव्य स्वागत को लेकर व्यापक तैयारियों की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाईमाधोपुर आने पर रेलवे स्टेशन, हम्मीर सर्किल, कुण्डेरा बस स्टैण्ड, होटल राजपैलेस, होटल हिलव्यू, विवेकानंदपुरम आदि आठ स्थानों पर एसटी मोर्चा द्वारा कन्हैया दंगल आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित प्रदेश के कई आला भाजपा पदाधिकारी भी जनजाति प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग।लेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्वी राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने को लेकर भाजपा के एक तरह से ये शक्ति प्रदर्शन है ,जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए है ।

0 टिप्पणियाँ