सवाईमाधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर पहुँचे। जहाँ रेलवे स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश एंव जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया। जेपी नड्डा का काफिला रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रणथंभौर रोड स्थित होटल टाइग्रेस पहुँचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर जेपी नड्डा का स्वागत किया गया। जेपी नड्डा ने होटल टाइग्रेस में भाजपा द्वारा आयोजित किये गये एसटी वर्ग के प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत की । इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ,राज्य सभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा,सांसद जसकोर मीणा, सुखबीर सिंह जौनपुरिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा का स्वागत सत्कार किया । एसटी वर्ग के प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के कार्य मे यकीन करती है और बिना आदिवासीयों को साथ लिए ये सम्भव नही हो सकता ।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बखान करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य करती आई है। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में परिवार वाद पर निशाना साधते हुए का कांग्रेस को परिवार की पार्टी बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में काँग्रेस सरकार के राज में महिलाओं और आदिवासियों पर अहत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जेपी नड्डा ने एसटी वर्ग के प्रबुद्धजन सम्मेलन के माध्यम से आदिवासियों को साधने की कोशिश की। गौरतलब है कि पूर्वी राजस्थान में एसी एसटी वर्ग पर भाजपा की पकड़ कमजोर है। ऐसे में भाजपा ने सम्मेलन के माध्यम से एसी एसटी वर्ग को साधने की कोशिश की है। प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद जेपी नड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ को पार्टी की रीड की हड्डी बताते हुए आगामी चुनावों में भाजपा को राजस्थान में भी प्रचंड जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस थोते गाल बजाती है आगामी चुनावों में भाजपा राजस्थान में सरकार बनाएगी और आज त्रिनेत्र गणेश की भूमि रणथंभौर से भाजपा ने राजस्थान में चुनावी शंख नाद कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ