राजस्थान रोडवेज़ ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर रोडवेज कर्मियों के लिए ओल्ड पैंशन स्कीम के विकल्प खोलने की मांग की गई है। आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री के राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिए गए उद्बोधन की याद दिलाई जिसमें राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों को सामाजिक आर्थिक सुरक्षा देने के अपने कर्तव्य और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की बात कही गई थी।

इन्हीं बातों की याद दिलाते हुये बोर्ड/निगम/स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी ओल्ड पैंशन विकल्प दिये जाने के लिये कहा है।

मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट घोषणा के तहत राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2004 के पश्चात कार्यरत सरकारी विभागों के कर्मचारियों को पूर्व की भॉति पैंशन योजना का लाभ दिये जाने हेतु घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा पर की गई घोषणा के बिन्दु संख्या 90 में प्रदेश के विभिन्न बोर्ड/निगम/स्वायत्तशासी संस्थाओं जैसे आरएसएमएम, आरटीडीसी, तिलमसंघ, विद्युत कम्पनियों एवं विभिन्न विश्वविधायलो के कार्मिकों को पेंशन ना मिलने अथवा पेंशन के विकल्प सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षण करवाकर समुचित निर्णय किये जाने के लिए कहा गया है।