उदयपुर-भगवान प्रजापत
राजस्थान सरकार के स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेस करते हुए उनके बोर्ड की और से किए जाने वाले कार्यो के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र का गठन इसलिए किया है ताकि राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को एनजीओ सहित अन्य संस्थाओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचा सके और दूरदराज गांव में बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल सकें। मसीह ने एनजीओं के ग्रेडिंग की बात कही। उन्होंने कहा कि कई संगठन ऐसे भी है जो कि अच्छा कार्य कर रहे है लेकिन कुछ संगठनों का कार्य संतुष्टपूर्ण नही होने से जिला स्तर पर कमेटी बनाकर उनकी ग्रेडिंग की जाएगी और इनके माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा एनजीओं का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी संस्था किसी भी क्षेत्र में काम नहीं कर पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत चाहते है कि प्रदेश के हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। मसीह ने यह भी कहा कि सभी एनजीओ से अब तक किए गए कार्यो के दस्तावेज लेगें साथ ही कार्यो का ऑडिट भी किया जाएगा।