सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर शहर को स्वच्छ एंव सुंदर व स्मार्ट शहर बनाने को लेकर सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार सहित जिला प्रशासन ,नगर परिषद एंव यूआईटी द्वारा भरकस प्रयास किये जा रहे है। शहर को साफ व स्वच्छ बनाने को लेकर जिला प्रशासन एंव नगर परिषद द्वारा बदलेगा माधोपुर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक दानिश अबरार जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला व नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित तमाम अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय के बजरिया के मुख्य बाजार में पहुंचे और बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बाजार के व्यापारियों व स्थानीय वाशिंदों से चर्चा कर बजरिया मुख्य बाजार की सभी दुकानों को एक रंग में पुताई करवाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक दानिश अबरार व जिला कलेक्टर ने बजरिया के मुख्य बाजार में हल्के पिंक कलर में सैम्पल के तौर पर पुताई गई दो दुकानों का भी जायजा लिया। विधायक दानिश अबरार एंव जिला कलेक्टर की मंसा है कि बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत शहर के बाजारों की सभी दुकानों की एक रंग में पुताई करवाई जाये। जिसके तहत सेंपल के तौर पर दो दुकानों की हल्के पिंक कलर में पुताई भी करवाई गई है। जिनका विधायक दानिश अबरार व जिला कलेक्टर ने जायजा लिया और बाजार की सभी दुकानों पर एक जैसा रंग करने को लेकर व्यापारियों से चर्चा भी की। विधायक एंव कलेक्टर की इस अनूठी पहल की स्थानीय व्यापारियों में सराहना की। विधायक दानिश अबरार व जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर शहर को बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत मिनी पिंक सिटी बनाने के लिए प्रयास रहे है और अपनी इस मुहिम को लेकर विधायक दानिश अबरार व जिला कलेक्टर ने बजरिया के मुख्य बाजार पहुंचकर बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और व्यापारियों से खुलकर चर्चा भी की। साथ ही शहर को साफ स्वच्छ ,सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने में शासन प्रशासन का सहियोग करने की अपील भी की।

0 टिप्पणियाँ