सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले की गंगापुरसिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  गंगापुरसिटी-करौली मार्ग स्थित तिराहे पर बड़ी कार्यवाही करते हुवे पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार व एक बाईक सहित दो पिस्टल व चार मैगजीन के साथ 35 जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर बदमाश है और सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं के मामले दर्ज है। अभी आरोपी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने व अन्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मगर पुलिस ने किसी भी तरह की घटना घटित होने से पहले ही सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुनकटा खुर्द निवासी विष्णु गुर्जर,फुलवाड़ा निवासी लवकुश मीणा,रुपाणी निवासी हकीम सिंह गुर्जर,गढ़ी सुमेल निवासी राहुल गुर्जर,रामपुरा रोड सांगानेर निवासी मुकेश मीणा, बाढ़ कला निवासी विष्णु राजपूत व गढ़ी सुमेल निवासी शेरसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।