करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर करौली शहर की सड़कें जय श्री राम के नारों से गूंज उठी। हिंदू समाज करौली के युवाओं के द्वारा विशाल मोटरसाइकिल भगवा रैली निकालते हुए युवाओं ने नव वर्ष की खुशी का इजहार किया।
हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर हिंदू समाज करौली के युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए थे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए करौली शहर के विभिन्न सड़क मार्गो से गुजरे तो पूरा करौली शहर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। हिंदू समाज के युवाओं ने बताया कि आज हिंदू संस्कृति के अनुसार नव वर्ष का दिन है और प्राचीन काल से हिंदू इस दिन को नव वर्ष के रूप में मानते आ रहे हैं लेकिन कुछ देशद्रोहियों ने हमारे भारत देश में पाश्चात संस्कृति को बढ़ावा देते हुए 1 जनवरी से नववर्ष मनाना चालू कर दिया जो हिंदू संस्कृति पर कुठाराघात है। भगवा ध्वज रैली के माध्यम से हम सोए हुए भारतीयों को जगाना चाहते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं भगवा ध्वज त्याग, समर्पण, एकता, भाईचारा, समरसता का प्रतीक है और प्रत्येक भारतीय को भगवा ध्वज का सम्मान करते हुए अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराना चाहिए तथा भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए हिंदू नव वर्ष को बड़े धूमधाम के साथ में मनाना चाहिए।