करौली
हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज करौली के तत्वाधान में करौली शहर की सड़कों पर निकाली जा रही भगवा ध्वज रैली में अचानक से दो पक्षो के लोगों के द्वारा की गई पत्थरबाजी के कारण पूरा करौली शहर आग की लपटों से जल उठा। जिसके कारण करौली शहर में हालात तनावपूर्ण हो गए। जानकारी के अनुसार नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू समाज के युवा शहर की सड़कों पर भगवा ध्वज रैली निकालते हुए जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। जैसे ही रैली फूटाकोर्ट और हटवारा रोड की ओर से गुजरी तभी एक समाज विशेष के लोगों के द्वारा रैली पर पथराव कर दिया गया।जिसके कारण हालात तनावपूर्ण हो गए और शहर की दुकानों में आग लगा दी। जिसके कारण पूरा करौली शहर आग की लपटों से जल उठा। पथराव में घायल हुए युवाओं को राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया वही आक्रोशित युवाओं के द्वारा शहर की दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया जिसके कारण करीब आधा दर्जन से अधिक दुकाने आग की भेंट चढ़ गई। वही अस्पताल के बाहर लगने वाले फल के ठेलो पर अचानक से आग की लपटों से जल उठा। शहर की खबर जैसे ही आप की तरह है ली तो चारों तरफ हड़कंप मच गया और पूरा करौली बंद हो गया।
शहर में लगाया कर्फ्यू, 42 लोग हुए घायल 1 जने को किया जयपुर रैफर।
शहर में बिगड़ते हाल को देखते हुए जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने तुरंत एक्शन लेते हुए शहर मे कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं एसपी शैलेंद्र सिंह के साथ शहर में जाकर लोगों से शांति रखने की अपील की गई है। इधर भगवा रैली में हुए हंगामे से 42 लोग घायल हो गए एक जने को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पूरणमल वर्मा ने बताया कि 15 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है 27 लोगों का उपचार कर उनको छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर रैफर कर दिया गया है।
शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात।
करौली शहर में अचानक से हुए पर आपकी बात करौली शहर के लोगों में दहशत फैल गई और दुकानदार दुकानों को बंद कर अपने घरों पर भाग गए जिसके बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मोर्चा संभालते हुए के कोने कोने पर पुलिस बल तैनात किया है। कर्फ्यू के आदेश जारी करने के बाद पुलिस प्रशासन ने आमजन से घरों में रहकर ही शांति बनाए रखने की अपील की है।
दमकल से आग पर पाया काबू।
भगवा रैली के बाद हुए पथराव में असमाजिक तत्वों द्वारा करौली शहर की आधा दर्जन दुकानों और फल के ठेलो पर लगाई गई आग के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
50 से अधिक पुलिस अधिकारियों को सरकार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया देना।
उधर करौली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को तैनात किया है। जानकारी के अनुसार 50 पुलिस अधिकारियों सहित छह सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को करौली के लिए रवाना किया गया है जानकारी के अनुसार एडीजी संजीव नर्जरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश, एवं एसपी मृदुल कच्छावा को करौली भेजा गया है भरतपुर आईजी प्रफुल्ल कुमार मिश्रा और आईजी कानून-व्यवस्था भरत लाल मीणा करौली मौके पर पहुंच गए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक कानून-व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने भी करौली जिले के आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है

0 टिप्पणियाँ