हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
पुलिस थाना पल्लू में दुष्कर्म के प्रयास के संबंध में दर्ज मुक़दमा नम्बर 45/2022 के आरोपियों के साथ थाना परिसर में होली खेलने का प्रकरण सामने आने पर इस सम्बंध में जाँच वृताधिकारी वृत रावतसर को सोंपी गई थी। अभी तक की अंतरिम जाँच में पुलिस थाना पल्लू के रवींद्र सिंह हैड क़ानि 2165,चंद्रप्रकाश क़ानि 1085 एवं अशोक कुमार क़ानि 393 पर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों के साथ होली खेलने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर लाइन हाज़िर कर दिया गया है।इस सम्बंध में प्राथमिक जाँच वृताधिकारी वृत रावतसर के द्वारा जारी है। जाँच अधिकारी का कहना है की जाँच पूरी होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ