पाली-मनोज शर्मा।
पाली जिले के प्रभारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली तीन दिवसीय दौरे पर एक अप्रैल को पाली आ रहे है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री एक अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9 बजे जयपुर से रवाना होकर अपराहं 2 बजे पाली पहुंचेगे। वे यहां दो बजे नगर परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेगे। इसी दिन पाली से सायं 3 बजे रवाना होकर 4ः15 बजे बारवा पहुंचेगे। बारवा में जितेन्द्रपाल के परिवारजनों से मुलाकात कर भारूंदा में जनसुनवाई करेंगे। वे सायं 06ः30 बजे सुमेरपुर से सिरोही के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 2 अप्रेल को वे दोपहर 2 बजे सिरोही से रवाना होकर सायं 04ः30 बजे रावला नारलाई हेरिटेज पहुंचेगे। वे सोनाणा खेतलाजी में गौडवाड महोत्सव एवं लक्खी मेले में हिस्सा लेगे रात्रि विश्राम रावला नारलाई हेरिटेज में करेगे। प्रभारी मंत्री 3 अप्रैल को नारलाई से प्रातः 10 बजे रवाना होकर रणकपुर वाईल्ड लाइफ सफारी पार्क 10ः30 बजे पहुंचेगे। वाईल्ड लाइफ पार्क का निरीक्षण एवं वन अधिकारियों के साथ गर्मी के दिनों में वन्यजीवो को पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक लेगे। रणकपुर वाईल्ड लाइफ सफारी पार्क से प्रातः 11ः30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगे।

0 टिप्पणियाँ