चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा मे सदर थाना पुलिस नाकाबंदी के दौरान कार को रुकवा कर तलाशी ली। जिसमें कार से 12 किलो आरडीएक्स सहित बम बनाने के कई उपकरणों के साथ अलसफा आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन भी निंबाहेड़ा पहुंची। पूछताछ के दौरान आतंकी संगठन से तार जुड़े होने के चलते इसकी सूचना सुरक्षा एजेंसी एटीएस को दी गई।
 जिस पर जयपुर और उदयपुर से एटीएस की टीम देर रात निंबाहेड़ा पहुंची और पकड़े गए तीनों आतंकियों जुबेर,अल्तमश और सैफुद्दीन कडाई के साथ पूछताछ की गई जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि निंबाहेड़ा सदर थाना अधिकारी तुलसीराम प्रजापति अपनी टीम के सदस्यों सुरेंद्र पाल, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार,  हरविंदर सिंह,बाबूलाल और चालक देवीलाल के साथ नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान मध्यप्रदेश से आती हुई एक कार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली। 
जिसमें से तलाशी के दौरान कार में से दो अलग थेलियों में भरा 12 किलो विस्फोटक आरडीएक्स सहित बम बनाने के काम आने वाले कई उपकरण जप्त किए हैं। इस पूरे प्रकरण में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए दस्तयाब किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया जहां से 8 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। जानकारी में सामने आया है कि देश की सुरक्षा के मामला होने के मद्देनजर आगे का अनुसंधान एटीएस करेगी। वही पकड़े गए आतंकियों आतंकियों के तार आतंकी संगठन अलसफा से जुड़े हुए हैं। यह भी जानकारी में सामने आई है कि पकड़े गए तीनों आतंकियों के खिलाफ पहले भी कई प्रकरण दर्ज हैं। जिनमें जुबेर के खिलाफ छह, अल्तमश के खिलाफ तीन और सैफुद्दीन के खिलाफ दो मामले पहले ही दर्ज हैं l इन सभी पर कट्टरपंथी मंशा से लोगों को जान से मारने के मामले भी दर्ज हैं ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले दिनों में पकड़े गए इन सभी आतंकियों से पूछताछ में चौकानेवाले नए खुलासे सामने आने की संभावना है।