सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते इंसान ही नही रणथंभौर के वन्यजीव भी परेशान है।ऐसा ही एक नजारा आज सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय के नजदीक टोंक चिरगांव हाईवे स्थित भोमिया जी की टेक पर देखने को मिला। जहाँ पानी की तलाश में एक लेपर्ड रणथंभौर के जंगलों से निकलकर रणथंभौर की बाउंड्री वाल लांघकर सड़क पर आ गया। इस दौरान लेपर्ड ने सड़क किनारे लगे हैंडपम्प पर आकर अपनी प्यास भुझाई और वापस जंगल की और लौट गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने लेपर्ड को हैंडपम्प पर पानी पीते देखा और अपने मोबाइल में यह नजारा कैद कर लिया। लेपर्ड का हैंडपम्प पर पानी पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।