रतलाम (मध्य प्रदेश) की एक युवती ने बांसवाड़ा के व्यापारी को हनीट्रेप में फंसाया। उदयपुर की एक होटल में अश्लील वीडियो बनाई। बाद में धमकाकर उससे 7 लाख रुपए की वसूली की। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित 3 जनों को गिरफ्तार किया है। मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाने का है।
शहर कोतवाल CI रतनसिंह ने बताया कि मंदारेश्वर मार्ग निवासी माेहसिन मंसूरी पुत्र ईशाक मोहम्मद आलू-प्याज का व्यापारी है। उसने रतलाम निवासी मिनल दुबे, बांसवाड़ा के नबीपुरा निवासी तनवीर पुत्र अब्दुल हमीद, उसके भाई अफजल, खांजीपीर उदयपुर निवासी रिक्शा चालक शफीक खान सहित करीब 10 जनों के खिलाफ हनीट्रेप का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस अब तक मोहम्मद तनवीर, सैय्यद मोहम्मद अफजल और मिशन कंपाउंड केक पास निवासी सलाउद्दीन शेख को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये है पूरी कहानी
पीड़ित मोहसिन ने बताया कि 9 मार्च को मिनल दुबे उसकी दुकान पर खरीदारी करने आई। ऑनलाइन भुगतान के लिए मोबाइल नंबर मांगा। इसके बाद शाम को सोशल मीडिया के माध्यम से उससे बातचीत की। मोहसिन ने अगले दिन उदयपुर जाने की बात कही। इस पर मिलन ने भी उसे रात में उदयपुर साथ जाने की बात कही। वह राजी हो गया। मिनल ने तीनवीर के भाई अफजल की कार मंगाई। दोनों रात 12 बजे करीब साथ में उदयपुर पहुंचे। मिनल ने उदयपुर के बलीचा में देर रात होने की बात कहते हुए मोहसिन को रोक लिया। वह भी झांसे में आ गया। अफजल उन्हें छोड़कर कुछ देर बाद कई लोगों के साथ फिर मकान पर आया। मकान में आधी रात को साथ में क्या कर रहे हो। ऐसा बोलकर मारपीट की। कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो को ऑनलाइन करने के नाम पर 15 लाख मांगें। बड़ी रकम बताकर व्यापारी ने 10 दिन की मोहलत मांगी। वापसी पर आरोपी उसे बीच रास्ते में रोक पैसे मांगने लगे। मजबूरी में 15 मार्च केा 5 लाख 30 हजार और 26 मार्च को एक लाख 78 हजार रूपए देने पड़े। बाकी पैसों की व्यवस्था नहीं होने की बात कहते हुए व्यापारी ने वीडियो डिलिट करने की गुजारिश की। बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी। तब उसने FIR दर्ज करवाई।
पहले भी एक युवक को फांसा
पीड़ित मंसूरी ने बताया कि गैंग अपराध से जुड़ी हुई है। उसने बताया कि उसे धमकाते समय आरोपियों ने बड़ाेदिया निवासी एक युवक के साथ ऐसी ही वारदात करने की बात कही थी। मंसूरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ कुछ गलत कर सकते हैं। उसकी जान को संकट है।


0 टिप्पणियाँ