उदयपुर में केवड़े की नाल वल क्षेत्र फिर से सुलगने लगा है। उदयपुर-बांसवाड़ा स्टेट मेगा हाईवे पर स्थित सराड़ा रेंज की केवड़े वन क्षेत्र के केवडा की नाल के जंगल में सोमवार को लगी आग मंगलवार रातभर भी जलती रही। जिसे बुधवार तक भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। इधर वनकर्मी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। पिछले एक महीने में सराड़ा रेंज में जयसमंद अभ्यारण्य क्षेत्र,ओडा,पलोदडा वन खंड,वगुरुआ समेत केवड़ा की नाल में आग से सैंकड़ों हैक्टेयर जंगल खाक हो गया है।
इस एरिया में 100 हैक्टेयर जंगल हुआ खाक
दरअसल, उदयपुर-बांसवाड़ा मेगा हाइवे से सटे केवड़े की नाल के जंगल में सोमवार देर शाम पहाड़ियों में आग धधकी थी। जिससे कुछ ही देर में आग ने विकारल रूप ले लिया। जहां सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सचिन शर्मा, केवड़ा वनपाल कैलाश मेघवाल और चौकी स्टाफ ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का रातभर प्रयास करते रहे। मगर सूखी पत्तियों और हवा के तेज बहाव से आग ने विकराल रूप ले लिया। अब भी वनकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग से तकरीबन 100 हैक्टेयर से ज्यादा का जंगल जलकर खाक हो गई है।



0 टिप्पणियाँ