सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में शुक्रवार को विक्रम संवत हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिन्दू नववर्ष समारोह समिति की ओर से भगवा रैली निकाली गई। रैली में जय श्रीराम के नारे गूंजे। रैली में शामिल हिन्दू संगठनों के लोग हाथों में भगवा झण्डे लिए जय श्रीराम के नारे लगाते बाइक पर सवार युवा चल रहे थे। भगवा रैली रेलवे स्टेशन स्थित रामजानकी मंदिर से रवाना हुई। जानकारी के अनुसार हिन्दू नववर्ष समारोह समिति की ओर से हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगवा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रेलवे स्टेशन स्थित राम-जानकी मंदिर से भगवा रैली रवाना हुई, जो बजरिया गौरव पथ से अम्बेडकर सर्किल, गौतम आश्रम, टोंक रोड़ होते हुए हम्मीर सर्किल, आलनपुर सर्किल, भैरु दरवाजा, शहर मुख्य बाजार, पुलिस चौकी कोतवाली से 72 सिढी स्कूल, पुरानी अनाज मंडी शहर, खण्डार बस स्टैण्ड शहर होते हुए भैरु दरवाजा के समीप स्थित राधा-कृष्ण गौशाला पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में शामिल हिन्दू संगठनों के लोग एवं युवा बाइकों पर सवार होकर जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

0 टिप्पणियाँ