जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार द्वारा भागवत कथा का आयोजन जयपुर के इष्ट देव गोविन्द देव जी के मंदिर में किया गया है। आज भागवत रास का आनंद लेने राजयपाल कलराज मिश्र पहुंचे जिनका स्वागत करने डॉ. महेश जोशी के अलावा वार्ड 37 की पार्षद प्रत्याक्षी रहीं रेनू सैनी भी मंदिर द्वार पर ही उपस्थिर थीं।
सबसे ज्यादा कौतुहल तब हुआ जब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी भागवत कथा सुनने पहुंची। राजे की कांग्रेस सरकार के धार्मिक आयोजन में शिरकत ने सभी को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. महेश जोशी मुख्यमंत्री गहलोत के खासम खास माने जाते हैं। राजे के अलावा पूर्व चिकित्सा मंत्री तथा हाल जयपुर के मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र पारीक और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा भी भागवत का आनंद लेते नजर आए।
गहलोत सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा यह दूसरा इस तरह का धार्मिक आयोजन है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सीएम गहलोत भी इस कथा का आनंद लेते नजर आएंगे।


0 टिप्पणियाँ