बारां-हंसपाल यादव,संभाग प्रभारी, कोटा

छीपाबडोद कस्बे  में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक क्रूर और कलयुगी मां ने अपने जिगर के टुकड़े 3 साल में मासूम बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी माँ को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है।

वारदात सोमवार शाम की है। जहां हनुमान चौराहे के नजदीक वार्ड नंबर 25 भेरूजी की गली मैं रहने वाली गायत्री बाई पत्नी अनिल जाटव रोजाना की तरह अपने बेटे को कमरे में बंद कर बेरहमी के साथ मारपीट करती थी परिवार वालो के मुताबिक पिछले 1 वर्ष से रोजाना अपने बच्चे कान्हा के साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी उसी मकान में साथ रहने वाले चचेरे भाई कुलदीप जाटव और उसके परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री बाई बच्चे को कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई करती थी उसकी जहां मर्जी हो वहां पिटाई करने लग जाती थी कभी सड़क पर तो कभी गली में 

लोगों के मुताबिक कई बार बच्चे के साथ सड़क पर भी मारपीट करती  थी और पुलिस की गाड़ी को आता देखकर बच्चे को लेकर गली में छुप जाती थी लेकिन सोमवार को अपने कलेजे के टुकड़े को कमरे में बंद कर इस कदर बेरहमी से मारपीट कर रही थी बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाजे बाहर मोहल्ले तक जा रही थी गायत्री के चचेरे भाई कुलदीप जाटव और परिवार वालों ने दरवाजा खुलवाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे जिसके बाद मोहल्ले वासी दौड़कर आए और गेट को खुलवाया तब तक बच्चे की सांसे थम चुकी थी बच्चे की मौत के बाद पिता अनिल जाटव ने छीपाबड़ोद पुलिस थाने में जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाय।  जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी गायत्री बाई जाटव को राउंडअप कर लिया।