हेमेन्द्र शर्मा-सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर कस्बे में फायरिंग की संगीन वारदात सामने आई है । बताया जा रहा है कि रात्रि को 9:00 बजे बदमाश योजनाबद्ध रूप से आए और उन्होंने संतोष कुमार अग्रवाल नामक एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी । संतोष कुमार अग्रवाल के गोली पांव में लगी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लगभग एक दर्जन बदमाश योजनाबद्ध रूप से आए थे । बदमाशो में से एक केसर नाम के बदमाश ने संतोष को गोली मारी है । वारदात को अंजाम देने के साथ ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंगापुर सिटी अस्पताल ले गई ।जहां भर्ती गंभीर घायल संतोष कुमार अग्रवाल का उपचार चल रहा है। घायल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपियों को वह भली-भांति पहचानता है ।उनके विरुद्ध पूर्व में भी वजीरपुर थाने में मुकदमे दर्ज हैं।आरोपियों के विरुद्ध मारपीट अपहरण अवैध वसूली आदि के मामले दर्ज है। साथ ही कुछ मामले संतोष कुमार अग्रवाल द्वारा भी उनके खिलाफ दर्ज करवाए गए हैं। इससे आक्रोशित होकर ही आदतन अपराधियों ने फायरिंग की संगीन वारदात को अंजाम दिया ।आरोपियों के विरुद्ध वजीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। फिलहाल अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं ।साथ ही घायल का गंगापुर सिटी अस्पताल में उपचार जारी है ।

0 टिप्पणियाँ