हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता नाबालिग ने आरोपी युवक पर रेप के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए 1 लाख 35 हजार रुपए ठगने का संगीन आरोप भी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर नोहर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरु कर दी है।
नोहर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार नरुका ने जानकारी दी कि पीड़िता ने थाने मे शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की प्रदीप भाटी निवासी फेफाना ने उसके साथ 6-7 महीने पहले नोहर कस्बे के एक निजी होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया साथ ही प्रदीप और उसके दोस्त सुरेंद्र घोटिया उसे कॉलेज से कार में बैठाकर ले गए और रस्ते मे अश्लील हरकते करते हुए का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद प्रदीप ने उसके साथ कई बार रेप किया।साथ ही पीड़िता ने पुलिस को बताया की प्रदीप ने ब्लैकमेल करते हुए उससे 1 लाख 35 हजार रुपए भी लिए।
वहीं अब पुलिस ने आरोपी प्रदीप और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। व पूरे मामले की जांच कर रही है।जाँच मे जो भी सामने आएगा उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.