हनुमानगढ़ - विश्वाश कुमार
खेत मे पड़े चारे को खाने से आवारा पशुओं  को रोकना एक किसान को इतना महंगा पड़ गया की युवा किसान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
सांड को चारा खाने से रोकने के बाद सांड इतना आक्रमक हो गया की उसने किसान पर ताबड़तोड़ सीगों से वार करना शुरू कर दिया.घटना जिले नोहर क्षेत्र के भावालदेसर गांव की है.खेत मालिक चतर सिंह 35 वर्षीय ने ज़ब देखा की एक सांड खेत मे पड़े चारे को खा रहा है और जैसे ही युवक ने सांड को भगाने की कोशिश की तो सांड ने अचानक से चतर सिंह पर हमला कर सीगों के वार से हवा मे उछाल दिया और फिर जमीन पर गिराकर लगातार हमला करता रहा।
अचानक से हुए हमले से चतर सिंह संभल नहीं पाया और आसपास के लोग घायल चतर सिंह को अस्पताल लेकर आये,लेकिन चिकत्साकों ने चतर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ने खुईया थाने मे मर्ग दर्ज करवाई है. बता दे की मृतक शादीशुदा था और उसकी 3 संतान है।