सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा
सवाई माधोपुर के टोंक चिरगांव हाईवे पर बोदल पुलिया के नजदीक आज अल सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। टोंक चिरगांव हाइवे पर बोदल पुलिया के नजदीक पट्टियों से भरे एक ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार जैतपुरा निवासी एक ही परिवार के तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने तीनों के शवो को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा ने बताया कि मृतक जैतपुरा निवासी तौहीद,उसकी पत्नी भूरी उर्फ तरमीना व उसकी माँ मेमना एक ही परिवार के है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों लोग बाईक से अपने गांव से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इसी दौरान टोंक चिरगांव हाइवे पर बोदल पुलिया के नजदीक पट्टियों से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर में दी हादसे में मौके पर ही तीनो को मौत हो गई। पुलिस में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ