हेमेन्द्र शर्मा-सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी के चलते एक ओर जहां पेयजल किल्लत को लेकर आमजन ख़ासा परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी सड़क व्यर्थ बह रहा है। दरअसल जिला मुख्यालय की आईएचएस कॉलोनी में जलदाय विभाग द्वारा जलापूर्ति ठीक करने के लिए दो जगह पर गड्ढे खोदकर पाइपलाइन जॉइंट करने का काम किया गया था। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते दोनों दोनों जगहों पर जॉइंट खुला छोड़ दिया गये। जिसके चलते जैसे ही आज पेयजल की सप्लाई शुरू की गई वैसे ही पाइपलाइन के दोनों छोर से सड़क पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।तकरीबन आधा किलोमीटर तक सड़क पर पानी ही पानी भरा हुआ नजर आया। आसपास के स्थानीय लोगों ने जब जलदाय विभाग को इस बाबत सूचना देने का प्रयास किया तो जलदाय विभाग का कोई भी अधिकारी फोन अटेंड नहीं करता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों में इस तरह व्यर्थ बह रहे पानी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है लोगों का कहना है कि जब से गर्मी शुरू हुई है जलदाय विभाग की सप्लाई आधी हो गई है और आमजन को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी भी नहीं मिल रहा। लेकिन जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है।

0 टिप्पणियाँ