श्रीगंगानगर से राकेश मितवा
श्री गंगानगर में आईडीपी कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले डेढ़ महीने से गौतम बुद्ध नगर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें रहने को मकान व काम दिया जाए।
इस मांग को लेकर इन कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर भी 1 सप्ताह से अधिक तक खाट सत्याग्रह आंदोलन किया था । बाद में अब कार्यकर्ताओं ने वापस गौतम बुध नगर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रशासन के समक्ष बेघरों को भूखंड देने की मांग को लेकर अपना आंदोलन किया जा रहा है ,इस मांग के समर्थन में जिला प्रशासन की पहल पर आईडीपी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता के लिए जयपुर में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जयपुर वार्ता की सफलता की कामना में बीते कल हुए उपवास एवं आज 26 अप्रैल को खाट सत्याग्रहियों ने श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बनाकर घोषित किया कि हम अपने जनतंत्र और जीने के संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए जागृत , संकल्पवान और संघर्षशील हैं ।
बॉर्डर पर बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 50 किलोमीटर से घटाने तथा चुने हुए प्रतिनिधियों को वापस बुलाने की शेष दो मांगों पर प्रतिनिधि मण्डल आज दूसरे दिन सरकार से करेगा बात कर रहा है। आई डी पी के प्रतिनिधि मंडल में राजेश भारत के साथ अनेक आईडी पर कार्यकर्ता भी मौजूद है।

0 टिप्पणियाँ