झालावाड़-हरिमोहन चौडावत
झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे के भोई मोहल्ला इलाके के बाशिंदों ने आज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और इलाके में स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। इलाके के लोगों का कहना है, कि शराब की दुकान के चलते आए दिन शराबी उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे में उन लोगों का जीना दूभर हो चुका है और अब इस शराब की दुकान को तुरंत हटाने की कार्यवाही की जाए ।
गंगधार कस्बे के लोगों का कहना है कि भोई मोहल्ले इलाके में एक शराब की दुकान स्थित है, उसके पास ही एक शिव मंदिर और आंगनबाड़ी केंद्र भी है, तो साथ ही नजदीक ही बोहरा समाज और मुस्लिम समाज की मस्जिद भी स्थित है। लेकिन आए दिन शराब की दुकान पर आने वाले शराबी इलाके में उत्पात मचाते रहते हैं वहीं पास मे नदी पर जाने वाली महिलाओं से भी आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती है। ऐसे में अब इलाके के लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है और मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र की शराब की दुकान को हटाया जाए अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे ।

0 टिप्पणियाँ