हरिमोहन चोडॉवत--झालावाड़
राजस्थान के वीर सपूत और झालावाड़ जिले के अमर शहीद पैरा कमांडो मुकुट बिहारी मीणा की प्रतिमा उनके पैतृक गांव लढ़ानिया में स्थापित की जाएगी । आज शहीद की प्रतिमा झालावाड़ पहुंची। यह प्रतिमा लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने प्रतिमा को अपने दिल्ली स्थित निवास से लढ़ानिया के लिए रवाना किया है।
शहीद मुकुट बिहारी मीणा की प्रतिमा तैयार करने में करीब चार माह लगे । विशेष प्रक्रिया से तैयार की गई इस प्रतिमा पर कॉपर की कोटिंग की गई है । इससे यह प्रतिमा अगले 250 वर्षों तक सुरक्षित रहेगी ।
गौरतलब हे की शहीद पैरा कमांडो मुकुट बिहारी मीणा अंतिम सांस तक लड़ते रहे शहीद मुकुट बिहारी मीणा का जन्म झालावाड़ लढ़ानिया गांव में कृषक जगन्नाथ मीणा के घर हुआ था वर्ष 2011 में महज 18 वर्ष की उम्र में वे सेना की स्पेशल फोर्स में भर्ती हुए । 11 जुलाई 2018 को जम्मू - कश्मीर के कुपवाड़ा में आपरेशन रक्षक में भाग लेते आतंकियों को सामना करते वे गंभीर रूप से घायल हो गए । फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक आतंकी को ढेर कर दिया । बाद में इस वीर सपूत ने मां भारती की सेवा करते अंतिम सांस ली । अपने पीछे वे पत्नी अंजना मीणा और महज 3 माह की बेटी आरवी को छोड़ गए थे।

0 टिप्पणियाँ