जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने एक आदेश जारी कर जिला प्रमुख, प्रधान व सरपंचों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की है। आदेशों के अनुसार, जिला प्रमुखों को अब 10 हजार की जगह 12 हजार प्रतिमाह, प्रधान को 7 हजार की जगह 8400 रुपए और सरपंचों को 4 हजार की जगह 4800 रुपए मासिक मानदेय किया है। इसी प्रकार जिला परिषद सदस्यों को मिलने वाले बैठक भत्ते को 500 से बढ़ाकर 600 रुपए, पंचायत समिति सदस्य को 350 से बढ़ाकर 420 रुपए और ग्राम पंचायत सदस्यों को 200 के स्थान पर 240 रुपए प्रति बैठक भत्ता देना निर्धारित किया है। यह संशोधित मानदेय भत्ते 1 अप्रेल से ही लागू माने जाएंगे।


0 टिप्पणियाँ