सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा
गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की आज सवाई माधोपुर जिले के कुशाली दर्रा स्थित शहीद धाम पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पर गुर्जर समाज के दर्जनों लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी तस्वीर के समक्ष गुर्जर समाज के पदाधिकारियों तथा गुर्जर समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों को याद किया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान भी किया। गुर्जर समाज के वक्ताओं ने संबोधित करते हुए इस अवसर पर कहा कि कर्नल बैंसला ने समाज को शिक्षित तथा समाज को उन्नत करने का जो सपना देखा उस सपने को साकार करना गुर्जर समाज का ध्येय है। कुशाली दर्रा तिराहे पर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की मूर्ति लगाने तथा बैंसला सर्किल बनाने का भी निर्णय लिया गया।

0 टिप्पणियाँ